हिमाचल

सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा: बिंदल

सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : बिंदल
लाहौल स्पीति/कुल्लू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल लाहौल स्पीति के दौरे पर हैं। उन्होंने भाजपा के स्पीति मंडल की बैठक में भाग लिया।
बिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भारत ही नहीं अपितु अमरीका और अन्य देश भी मानते है कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे है।
बिंदल ने भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आज पूरे देश में फिर एक बार मोदी सरकार के नारे गूंज रहे हैं – 04 जून को 400 पार और हिमाचल में चार की चार। आज भाजपा सरकार विकसित भारत के संकल्प पर काम कर रही है। सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है।
आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली आर्थिक शक्ति बन गया है। भारत के चंद्रयान ने चांद पर तिरंगा लहराया, जिससे पूरा देश गौरवान्वित हुआ। भारत में हुए जी-20 सम्मेलन ने पूरे विश्वपटल पर प्रशंसा हासिल की है। बिंदल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष की सरकारें संकट के समय दूसरे देशों से मदद मांगती थी.
लेकिन कोरोना काल में भारत ने दूसरे देशों को वैक्सीन भेज कर सहायता की। भाजपा सरकार ने युद्धग्रस्त इलाकों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालकर घर पहुंचाया है। आज समूचे विश्व में भारत का डंका बज रहा है और यह जनता के एक-एक वोट के कारण संभव हुआ है। भारत की इस निर्णायक और सशक्त सरकार का कारण जनता का एक-एक वोट है।
उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चरण तीन के तहत हिमाचल के सैकड़ों गांव सड़क सुविधा से जुड़ेंगे। प्रदेश में पांच सौ आबादी वाली तकरीबन सभी गांव सड़क से जुड़ चुके हैं। अब सरकार ढाई सौ आबादी वाले गॉंवों को सड़क सुविधा से जोड़ रही है। केंद्र सरकार ने हिमाचल को 2372.59 करोड़ की राशि जारी की थी ।
2643 करोड़ की लागत से प्रदेश में 2682.934 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा जिसपर काम चल रहा है। लाहौल-स्पीति में 7, कांगड़ा में 53, शिमला 45, सोलन 25, मंडी 23, हमीरपुर 22, चंबा 20, बिलासपुर 19, ऊना 18, सिरमौर 12 और कुल्लू 10 सड़कें बनाई जानी हैं। आज पीएमजीएसवाई हिमाचल के लिए जीवन रेखा सभित हुई है।
Kritika

Recent Posts

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

6 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

6 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

6 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

6 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

6 hours ago

शिमला मे इस वीकेंड होगा आईपीएल का रोमांच

इस वीकेंड में शिमला के रिज मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसे माहौल में…

6 hours ago