Categories: हिमाचल

आंगनवाड़ी वर्करों ने लगाया अनदेखी का आरोप, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

<p>सिरमौर जिला की सभी आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अनदेखी का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगों को लेकर पांच दिन तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिसका आगाज उन्होंने नाहन में डीसी ऑफिस से कर दिया है। इनकी मांग है कि आंगनबाड़ी वर्कर्स का वेतन भी हरियाणा और पंजाब की तर्ज पर किया जाये और आंगनबाड़ी वर्कर्स को भी सरकारी कर्मचारी माना जाए।</p>

<p>प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जो प्री नर्सरी क्लासे शुरू की गई हैं उनमे आंगनबाड़ी वर्कर्स को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाये यह भी आंगनबाड़ी वर्कर्स की मांगों में शामिल है। इस पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन में रोजाना जिला के दो ब्लॉक शामिल होंगे और यदि इनकी मांगे ना मानी गयी तो आने वाले समय में विधानसभा का घेराव भी किया जायेगा।</p>

<p>संगडाह की प्रोजेक्ट अध्यक्ष नीलम ठाकुर ने कहा की प्रदेश सरकार चाहे कोई भी रही हो आंगनबाड़ी वर्कर्स के बारे में कभी भी कोई ठोस निति नहीं बनाई जाती है। सभी सरकारों ने इन वर्कर्स के साथ अन्याय पूर्ण रुख अपनाये रखा है। नीलम ने कहा की जब तक सरकार इस दिशा में कोई महत्वपूर्ण कदम नहीं उठाती है तब तक आंगनबाड़ी वर्करों का यह संघर्ष जारी रहेगा।</p>

<p>महासचिव प्रोजेक्ट शिलाई सुनीता शर्मा ने कहा की आंगनबाड़ी वर्कर बीते 20 से 30 सालों से जमीनीस्तर पर कार्य कर रहे है बावजूद इसके सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। इसी वजह से आज आंगनबाड़ी वर्कर्स को यह प्रदर्शन करना पड़ रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अध्यापक बदलाव की धुरी: राजेश धर्माणी

  Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…

6 mins ago

हमीरपुर में देवभूमि संघर्ष समिति के धरना प्रदर्शन के दौरान व्यक्ति की मौत

  Hamirpur: देवभूमि संघर्ष समिति के धरना प्रदर्शन के दौरान 47 वर्षीय व्यक्ति की हार्ट…

17 mins ago

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की खबर, क्या है सच?

    World News: इजराइली हमले में हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है।…

2 hours ago

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

  Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

4 hours ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

5 hours ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

5 hours ago