हिमाचल

KBC के मंच पर पहुंचे मंडी के अनिल गुप्ता, अमिताभ से किया छुन्ना टी स्टाल का जिक्र

मंडी: सोनी टीवी पर आयोजित होने वाले कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर मंडी निवासी अनिल गुप्ता ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई है। यह दूसरा मौका है जब मंडी से कोई व्यक्ति सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर उनके सवालों के जवाब दे रहा है। इससे पहले भी मंडी के अधिवक्ता श्याम कुमार शर्मा भी केबीसी के मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं।

मंडी शहर के पैलेस कॉलोनी निवासी अनिल गुप्ता जो केबल आपरेटर का कार्य करते हैं, कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर पहुंचने में ने केवल कामयाब हुए हैं। बल्कि वे आत्मविश्वास के साथ उनके सवालों के जवाब देते हुए अब तक साढ़े बारह लाख रूपए जीत चुके हैं और अभी भी वे खेल में बने हुए हैं। देश-दुनिया में मशहूर इस टीवी शो को करोड़ों दर्शक देखते हैं। जिससे इस मंच पर पहुंचने वाला व्यक्ति भी रातोंरात सैलिब्रेटी बन जाता है।

अनिल गुप्ता से जब अमिताभ बच्चन ने पूछा कि आप दिन में बीस कप चाय पी जाते हैं। क्या यह सच है तो इसके जवाब में अनिल ने कहा कि मेरी लाईफ में जो कुछ भी हुआ वो चाय की दुकान से ही। अपने शहर के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे शहर में छुन्ना-मुन्ना टी स्टाल मशहूर है। जहां सभी दोस्त लोग इक्ट्ठे होकर चाय पीते हैं और गप्पे मारते हैं।

उन्होंने बताया कि उनके दोस्त छुन्ना टी स्टाल में चाय पीने के बाद ही खेलने जाते थे। वहीं पर उनकी धर्मपत्नी पूनम से मुलाकात भी चाय की कैंटीन में ही हुई है। इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि चाय से आपका व्यवसायिक और पारिवारिक रिश्ता है। वैसे भी पहाड़ी इलाकों में चाय पीने का ज्यादा रिवाज है। किस तरह की चाय पसंद है आपको। इस पर अनिल गुप्ता ने कहा कि हम चाय स्वाद के लिए नहीं बस पीने के लिए ही पीते हैं।

सीएम जयराम की पसंद रही है छुन्ना टी स्टाल

छुन्ना टी स्टॉल मंडी जैसे सांस्कृतिक शहर का ब्रांड रहा है। अस्सी के दौर में मुख्य डाकघर रोड़ पर छुन्ना-मुन्ना टी स्टाल के अंदर व बाहर चाय पीने वालों की भारी भीड़ लगी रहती थी। वहीं पर जब कालेज कैंटीन में यह स्थानांतरित हुई तो वहां पर भी कालेज के छात्रों का पसंदीदा स्थान रहा है। उसी दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जब मंडी कालेज में पढ़ने आए तो वे भी अपना अधिंकांश समय छुन्ना-मुन्ना के यहां चाय व समोसे खते हुए बिताते थे। इस बात का जिक्र उन्होंने कालेज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान अपनी यादों को समेटते हुए किया था।

वर्तमान में अब छुन्ना टी कार्नर के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नीचे चाय के दीवानों की अड्डेबाजी का मुख्यकेंद्र बना हुआ है। यही नहीं शहर में खबरों के अडडे के रूप में विख्यात छुन्ना टी कार्नर के बारे में केबीसी में चर्चा सुनकर छुन्ना के नाम से मशहूर चिरंजी लाल बहुत खुश हैं। हो भी क्यों न देश के इतने बड़े मंच पर उनकी चाय की चर्चा सदी के महानायक के साथ जो की गई है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago