Categories: हिमाचल

HP बोर्ड का एक और कारनामा, RTI के बाद बढ़ाए छात्र के अंक

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड में लापरवाही का सिलसिल आज भी जारी है। इसी के चलते हजारों छात्रों के भविष्यों के साथ खिलवाड़ हो रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन इस पर कोई कदम नहीं उठाते और जब प्रदेश के छात्र इनके खिलाफ बोलते हैं तो उन्हें अनदेखा कर साइड कर दिया जाता है।

दरअसल, सरकाघाट के एक छात्र ने 12वीं के साइंस संकाय में गणित की परीक्षा दी थी। रिजल्ट आने पर उसे गणित में 51 अंक दिए गए, लेकिन छात्र इससे संतुष्ट नहीं तो और कह रहा था कि मेरे मार्क्स ज्यादा आने चाहिए। इसलिए उसने गणित के पेपर की रिवेल्यूएशन भरी, जिसमें बोर्ड ने फिर उसे 51 मार्क्स ही दिए। जब छात्र को इसमें गड़बड़ी संदेह हुई तो उसने आरटीआई लगाई तो नंबर सीधे 51 से 88 कर दिए गए।

जानकारी के मुताबिक, मार्च-2017 की जमा दो विज्ञान की परीक्षा में बैठे छात्र निशांत ने स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट से रोल नंबर 17433315131 के तहत परीक्षा दी थी। अपने नंबर देखने के रिवेल्यूएशन में पहले कोई इजाफा नहीं हुआ और जब आरटीआई लगाई गई तो सीधे 37 नंबरों में इजाफा हो गया।

प्रभावित छात्र के पिता सुरेंद्र कौंडल का कहना है कि बोर्ड की लापरवाही से बेटे की पढ़ाई प्रभावित हुई है और स्कूल शिक्षा बोर्ड इसका हर्जाना दें। इस बारे जब धर्मशाला स्थित स्कूल बोर्ड के सचिव अक्षय सूद से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि वह मामले की पूरी जांच कर प्रभावित छात्र को न्याय दिलवाया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

15 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

15 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

15 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

16 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

22 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

22 hours ago