Follow Us:

बिलासपुर में एक और व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव

सुरेन्द्र जंवाल, बिलासपुर |

जिला बिलासपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। ये व्यक्ति स्वारघाट में क्वारंटाइन  किया गया था और यह नालागढ़ क्षेत्र के धार गांव का रहने वाला है।

इसे शिवा इंस्टिट्यूट में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति दिल्ली में पल्लेदार का काम करता है और 30 तारीख को वापस आया था। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने पुष्टि की है।