हिमाचल

हिमाचल का एक और जवान वतन पर कुर्बान

रजत दो माह पहले मां और पत्नी से कह गया था कि जल्द ही दोबारा आऊंगा, लेकिन मां को क्या पता था कि वो जिस बेटे को भारत मां की रक्षा के लिए भेज रही है उससे वह आखिर बार ही मिल रही है।
पत्नी सीमा जिसने रजत के साथ उम्र भर जीने के सपने देखे होंगे उसे क्या पता था कि उसका अपने पति के साथ डेढ़ साल का ही साथ था। उसे अब विधवा का लिबास पहनना होगा।
हिमाचल के कांगड़ा जिले के भौरा के सीआरपीएफ जवान रजत कटोच की मात्र 31 साल की उम्र में हृदय गति रुकने मौत हो गई। रजत अपनी मां का इकलौता सहारा था। रजत के पिता स्वर्गीय इकवाल चंद कटोच भी सीआरपीएफ में तैनात थे। रजत की वीरवार को अचानक तबियत खराब हो गई और चेन्नई में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई।
शहीद रजत अपने पीछे पत्नी और माता को छोड़ गया है। रजत बचपन से ही पड़ने में काफी होशियार थे। रजत की मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया है। ग्राम पंचायत भौरा के प्रधान विनोद कुमार ने इसकी पुष्टि की है। शहीद की पार्थिव देह शुक्रवार देर रात पैतृक गांव भौरा पहुंच गई है।
आज राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा।

Kritika

Recent Posts

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

2 mins ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

2 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

3 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

4 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

4 hours ago

मतदान कर्मी कर्तव्य निष्ठा से करें कार्य

मंडी संसदीय  निर्वाचन क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक  आईएएस अधिकारी सुरेश नंदवर की अध्यक्षता में तहत…

4 hours ago