Categories: हिमाचल

अनुराग ठाकुर ने नामांकन के दौरान दिया हलफनामा, EC को बताई अपनी संपत्ती

<p>बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर लोकसभा सीट से शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के दौरान अपनी संपत्ती का हलफनामा भी दाखिल किया। अगर इस हलफनामे की तुलना पिछले चुनाव से करें तो उनकी संपत्ति 3 करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी है। अनुराग के पास 2014 में कुल चल और अचल संपत्ति 5 करोड़ 70 लाख थी। अब 2019 में यह लगभग साढ़े आठ करोड़ के करीब हो गई है।</p>

<p>अनुराग ठाकुर ने बताया कि उनका विभिन्न बैंकों में 39 लाख जबकि पत्नी का 16 लाख रुपये के करीब जमा है। अनुराग ठाकुर के पास 3 लाख 20 हजार के आभूषण के अलावा 3 लाख 25 हजार की पिस्टल भी हैं। पत्नी के पास 22 लाख 8 हजार के आभूषण और 28 लाख की पिस्टल है। दोनों पिस्टल विदेशी हैं। अनुराग के पास जर्मन कंपनी वॉल्दर (Walther) की पिस्टल है जबकि उनकी पत्नी के पास बेल्जियन कंपनी एफ़.एन. ब्राउनिंग की पिस्टल है। अनुराग ठाकुर पर 10 लाख 85 हजार रुपये का कर्ज भी है।</p>

<p>अपने शपथ पत्र में अनुराग ने बताया है कि उनकी कुल अचल संपत्ति 4 करोड़ 96 लाख 70 हजार रुपये है। पत्नी शेफाली की अचल संपति 45 लाख 34 हजार 430 रूपये है।</p>

<p>अनुराग ठाकुर की चल संपति 2 करोड़ 36 लाख 25 हजार 328 रूपये और पत्नी के नाम चल संपति 45 लाख 34 हजार 430 रुपये है।</p>

Samachar First

Recent Posts

लापरवाह एनएचएआइ की ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

4 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

4 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

4 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

4 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

4 hours ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

4 hours ago