Follow Us:

कांग्रेस ने पार्टी को पीछे रख अपने परिवार को हमेशा आगे रखा: अनुराग ठाकुर

जसबीर कुमार |

हमीरपुर: केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर जिला के भोरंज में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालते हुए नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया है। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने भाजपा सरकार के द्वारा किए गए कामों को गिनाया जा रहा है तो लोगों से एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा सरकार को काबिज करने के लिए अपील की जा रही है। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार डा. अनिल धीमान के लिए प्रचार करने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का चंबोह में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

भोरंज से भाजपा प्रत्याशी अनिल धीमान ने कहा कि भोंरज क्षेत्र की जनता भाजपा के पक्ष में रही है। और 1990 से भोरंज क्षेत्र को कांग्रेस मुक्त करके रखा है और इस बार भी जनता पूरा समर्थन देगी। धीमान ने कहा कि विकास कार्य कभी खत्म नहीं होते है और सिंचाई व रोजगार की तरफ ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। उन्हांेने कहा कि अगर मैं विधायक बनता हूं तो संसाधनों का प्रयोग करके इंड्रस्टी लगाई जाएगी।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले कल भी उना में ग्यारह कार्यक्रम किए है और भोरंज क्षेत्र में भी छह सात कार्यक्रम किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि 30 अक्तूबर केा पूरे प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में बडे कार्यक्रम किए जा रहे है जिसमें केन्द्रीय नेता शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि 30 अक्तूबर से पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार किया जाएगा।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के बयानों पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिन लोगों ने पूरी उम्र जाति व राज करो की नीति पर काम किया हो और गरीबी हटाओ का नारा देकर लोगों को लूटते है। उन्होंने चुटकी लेते हुएकहा कि खड़गे जी जरा कांग्रेस के इंतिहास पर नजर डालिए कि यह सारे गुण कांगेस में देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पार्टी को पीछे रखकर अपने परिवार को हमेशा आगे रखा है। लेकिन देश को भी पीछे छोडा हैं उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के भ्रष्टाचार और घोटालों और दंगों को देश नहीं भूला है।

कुल्लू में महेश्वर सिंह के टिकट काटने के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है वह पार्टी के हित केलिए लिया है। उन्हांेने कहा कि हमारे लिए संगठन और कार्यकर्ता सवोपरि है। उन्होंने कहाकि व्यक्ति संगठन के उपर नहीं है चाहे वह कहीं पर हो।