Follow Us:

भारत की सामरिक शक्ति को कई गुना बढ़ा दुश्मनों के हौसले पस्त करेगा राफेल: अनुराग ठाकुर

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने फ़्रांस से राफ़ेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप के भारत पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस देश की सामरिक शक्ति में कई गुना बढ़ोत्तरी होने औऱ दुश्मनों के हौसले पस्त होने की बात कही है।

अनुराग ठाकुर ने कहा की भारत युद्ध नहीं बुद्ध का देश है और हम सदा से ही शांति औऱ सद्भावना के अनुयायी रहे हैं। मगर राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी हमारे लिए सर्वोपरि है। यह नया भारत है जो शांति की भी बात करता है और देश पर बुरी नज़र डालने वाले दुश्मनों की आंखों में आंखे डाल कर बात करना भी जानता है। आज देश के सैन्य इतिहास में एक नए युग का सूत्रपात हुआ है।

भारतीय वायु सेना आक्रमकता को धार देने के लिए फ़्रांस से राफ़ेल विमानों की पहली खेप में 5 राफ़ेल फाइटर जेट के भारत पहुंचने से देश की सामरिक शक्ति में कई गुना बढ़ोत्तरी के साथ साथ देश के दुश्मनों के हौसले पस्त होंगे। वायु सेना के बेड़े में 22 वर्षों बाद नए लड़ाकू विमानों के शामिल होने से सेना और देशवासियों का हौसला बुलंदियों को छू रहा है और इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह औऱ पूर्व रक्षामंत्री स्वर्गीय मनोहर परिकर  का आभार प्रकट करता हूं।

अनुराग ठाकुर ने कहा की अंबाला एयरबेस पर 17वीं गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन राफेल की पहली स्क्वॉड्रन होगी। एटमी हथियार ले जाने की ताकत रखने वाला ये विमान दुनिया में अकेला ऐसा फाइटर एयरक्राफ्ट है, जो 55 हजार फीट की ऊंचाई से भी दुश्मन को तबाह करने की ताकत रखता है। फ्रांस और भारत के बीच 36 राफ़ेल विमान खरीदने का करार हुआ है जिसमें पहले 5 लड़ाकू विमान सुरक्षित भारत की सरज़मीं पर उतर चुके है।