<p>असंगठित क्षेत्र के सभी कामगारों को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत करवाने के लिए अभियान शुरू होगा। इसके साथ ही जो कामगार पंजीकरण शुल्क और प्रीमियम देने में असमर्थ होंगेए उनका शुल्क भी सांसद अनुराग ठाकुर भरेंगे।</p>
<p>यह बात रैली जजरी और दलचेहड़ा में श्रम विभाग की ओर से कामगारों के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर ने कही। अनुराग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। इन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों और पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।</p>
<p>इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर ने कामगारों को वाशिंग मशीनें भी वितरित कीं। वहीं रैली जजरी और कलवाल पंचायतों में विकास कार्यों के लिए सांसद निधी से तीन-तीन लाख की राशि भी स्वीकृत की गई।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(442).jpeg” style=”height:478px; width:670px” /></p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…