विदेशी सेब की देश में दस्तक से हिमाचल के सेब पर संकट गहरा गया है। हिमाचली बागवान अब विदेशी सेब के आयात पर प्रतिबंध और सेब को विशेष उत्पाद घोषित करने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल फल सब्जी उत्पादक संघ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और कृषि मंत्रालय के अधिकारियों से मिले और सेब को विशेष उत्पादन घोषित करने का आग्रह किया।

बागवानों का कहना है कि बाहरी देशों के सेब से भारत के लिए सेब का आयात बढ़ गया है। इससे हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस वजह से उन्हें मार्केट में अच्छे दाम नहीं मिल पा रहे हैं। बागवानों ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से हिमाचल के बागवानों के हितों को ध्यान में रख कर सेब को विशेष श्रेणी उत्पाद घोषित करवाये, जिससे कि पहाड़ी राज्यों के सेब उत्पादकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि इससे उनकी आजीविका पर बुरा असर पड़ रहा है। पिछले पांच साल में सेब का विदेशों से आयात 1,22,265 से बढ़कर 3,00,000 मीट्रिक टन बढ़ने के कारण लोगों की आजीविका पर बुरा असर पड़ रहा है। इससे बाजार में सेब के दाम गिरने से हिमाचल के सेब बागवानों को नुकसान हो रहा है।

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…