Follow Us:

हिमाचल में पिछले सालों के मुकाबले इस बार कम हुआ सेब उत्पादन: बागवानी मंत्री

पी. चंद, शिमला |

बाग़वानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बार हिमाचल में पिछले वर्षों के मुक़ाबले बहुत कम सेब हुआ है। साथ ही मौसम की मार से सेब के उत्पादन में भी गिरावट आई है। जिसकी वजह से सेब के दाम भी कम मिले। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सेब की आर्थिकी लगभग 4 हज़ार करोड़ की है। सूबे में सेब सीजन अब अपने चरम पर है। हिमाचल के बागवानों का 10569178 बॉक्स अभी तक मंडियों में पहुंच चुका है।

जबकि, 211383. 56 मीट्रिक टन सेब निर्यात किया गया। जिनकी ढुलाई के लिए 23484 ट्रक की मदद ली गई। हिमाचली का 1600 रॉयल डिलीशियस पेटी सेब दिल्ली की मंडियों तक पहुंचा। इतना ही नहीं 277 एप्पल कलेक्शन सेन्टर के माध्यम से खरीदा गया। जबकि, एमआईएस के माध्यम से 15709.855 मीट्रिक टन सेब खरीदा गया।