Follow Us:

हिमाचल गौरव, प्रेरणा स्त्रोत सम्मान और नागरिक सेवा पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

पी. चंद, शिमला |

राज्य सरकार ने तीन राज्यस्तरीय पुरस्कारों- हिमाचल गौरव पुरस्कार, हिमाचल प्रेरणा स्त्रोत सम्मान और नागरिक सेवा पुरस्कार-2020 के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 31 दिसम्बर, 2019 से बढ़ाकर 31 जनवरी, 2020 किया है। ये पुरस्कार हर साल 15 अप्रैल हिमाचल दिवस के अवसर पर दिए जाते हैं।

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि आवेदक को निर्धारित प्रपत्र पर अपने जीवनवृत्त के अतिरिक्त हिन्दी भाषा में अधिकतम दो पृष्टों का संक्षिप्त लेख और उपलब्धियों या सेवाओं के उल्लेख के साथ राज्य स्तरीय जांच समिति के विचारार्थ भेजना होगा। हिन्दी में तैयार किये गए लेख की एक प्रति  gadbr2-hp@nic.in पर भी ईमेल करनी होगी।

उन्होंने कहा कि आवदेक निर्धारित फॉर्म में केवल उचित दस्तावेजों को सम्मिलित कर सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें। नामांकन भरने के निर्धारित प्रपत्र विभाग की वैबसाईट  www.himachal.nic.in/gad   पर उपलब्ध है।