Categories: हिमाचल

हमीरपुर के अर्जुन ठाकुर स्वार्ड ऑफ ऑनर और गोल्ड मेडल से सम्मानित

<p>भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पासआउट होकर शनिवार को 347 जांबाज अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन गए।&nbsp; उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्बु परेड स्थल पर पहुंचे और परेड की सलामी ली। इसके बाद बहादुर कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया।</p>

<p>जिसमें स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और गोल्ड मेडल जेंटलमैन कैडेट (अब लेफ्टिनेंट) अर्जुन ठाकुर को मिला। अर्जुन ठाकुर हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। आईएमए में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान अर्जुन ने हरफनमौला प्रदर्शन किया था। अर्जुन के पिता यशवीर सिंह सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। मां सुनीता देवी भी शिक्षिका हैं। अपने इकलौते बेटे के कंधे पर सितारे चमकते और स्वार्ड ऑफ ऑनर देख माता और पिता काफी खुश दिखे।</p>

<p>आरआईएमसी से पासआउट होने के बाद अर्जुन का चयन एनडीए में हुआ था। अर्जुन ठाकुर ने बातचीत में कहा कि आरआईएमसी में मिली शिक्षा, पिता की प्रेरणा और परिश्रम का ही प्रतिफल है कि सैन्य अफसर बनने का सपना पूरा हुआ। उन्हें 6/8 जीआर में कमीशन मिला है। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट विशाल चंद्र वाजी (नेपाल) और सैंगरो कंपनी को इस बार चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर दिया गया।</p>

Samachar First

Recent Posts

कंगना का गांधी जयंती पर विवादित बयान, कहा – देश के तो लाल होते हैं, पिता नहीं

  Shimla:देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं, भारत मां…

52 mins ago

हमीरपुर वृत्त रहा ओवरऑल चैंपियन, धर्मशाला रहा दूसरे स्थान पर

  Dharamshala: धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद एवं ड्यूटी…

14 hours ago

नवरात्रि कल से, नौ देवियों के बीज मंत्रों से करें पूजन, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

  Dharamshala:  हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को नौ दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया…

14 hours ago

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

  New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

17 hours ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

  Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

17 hours ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

  शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

18 hours ago