Categories: हिमाचल

पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर दिखे हथियारबंद संदिग्ध, सर्च ऑपरेशन जारी

<p>पड़ोसी राज्य पंजाब के पठानकोट-डलहौजी स्टेट हाई-वे पर सुकरेत तालाब के पास गत रोज दिखे संदिग्धों के बाद चंबा अलर्ट पर है। जिले के प्रवेश द्वारों पर पुलिस और सेना का कड़ा पहरा है। हथियारबंद संदिग्धों को देखे जाने की सूचना के बाद पड़ोसी राज्य पंजाब की पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन छेड़ा हुआ है।</p>

<p>डीएसपी हेडक्वॉर्टर जितेंद्र चौधरी की अगुवाई में पुलिस ने सीमांत क्षेत्रों में सेना के जवानों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं पुलिस थाना चुवाड़ी, डलहौजी और खेरी के प्रभारियों की अगुवाई में भी पुलिस टीमों ने अपने-अपने एरिया में निरीक्षण किया है। हांलाकि इस बीच सूचना मिली थी कि पठानकोट में दिखे गए संदिग्ध शिकारी थे। बावजूद इसके जिला पुलिस यहां पूरी एतियात बरते हुए है और जिला में आने और यहां से बाहर जाने वाले वाहनों को गहन जांच से गुजरना पड़ रहा है।</p>

<p>आपको बता दें कि गत रोज पठानकोट-डलहौजी हाई-वे पर पड़ोसी राज्य पंजाब में चार से पांच संदिग्ध देखे गए थे। बुधवार को चंबा जिले से संबंध रखने वाले कुछ लोग मरीज को लेकर जालंधर जा रहे थे और उस दौरान उन्होंने चार संदिग्ध देखे जाने की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर दी थी।</p>

<p>डीएसपी हेडक्वार्टर एवं पुलिस प्रवक्ता जितेंद्र चैधरी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब के दिखे गए संदिग्धों के बाद जिला भी अलर्ट पर है और यहां के प्रवेश द्वारों पर हर आने-जाने वाले वाहन की कड़ी जांच के बाद एंट्री करवाई जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

14 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

14 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago