Follow Us:

हमीरपुर के अशोक रांगड़ा राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित

समाचार फर्स्ट |

जिला हमीरपुर के छोटे से गांव ककड़ियार के अशोक रांगड़ा को होमगार्ड एंड सिविल डिफैंस में सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित किया गया है। शिमला में प्रदेश के राज्यपाल से उन्हें यह अवॉर्ड मिला। अशोक रांगड़ा की इस उपलब्धि से जिला वासियों में खुशी की लहर है  वर्तमान में 11 से 31 अगस्त तक 40 जवानों व पदाधिकारियों के साथ पहली बार मणिमहेश डल झील, जिसकी ऊंचाई लगभग 1500 फुट है, में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

गौरतलब है  कि अशोक रांगड़ा 1993 में 10वीं वाहिनी गृह रक्षा विभाग की 10/1 कंपनी में बतौर गृह रक्षक भर्ती हुए। 1996 में सेक्शन लीडर बनाया गया और 1999 में प्लाटून कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया।  अभी तक 200 से अधिक स्कूलों, कालेजों, प्रशिक्षण संस्थानों, पंचायत ब्लाकों, मंदिरों व अस्पतालों में आपदा प्रबंधन के दौरान प्राथमिक चिकित्सा, रेस्क्यू ऑपरेशन, ऊंची इमारतों से बचाव का प्रशिक्षण भी दिया है। इससे पूर्व उनको कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।