Categories: हिमाचल

धर्मशाला पहुंची एशियाड रजत पदक विजेता सुधा, अघंजर महादेव मंदिर में नवाया शीश

<p>एशियन गेम्ज 2018 में रजत पदक विजेता धाविका सुधा सिंह इन दिनों धर्मशाला भ्रमण पर हैं। अघंजर महादेव मंदिर में मांगी गई मन्नत पूरी होने पर मंदिर में शीश नवाने पहुंची यूपी के रायबरेली की रहने वाली 32 वर्षीय धाविका सुधा सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बचपन में उनका मन पढ़ाई से ज्यादा खेल में लगता था। टयूशन के लिए जाने के लिए वह पहले ही घर से निकल जाती थी और कभी तो दौड़ लगाने के लिए टयूशन मिस कर देती थी।</p>

<p>सुधा ने कह कि एक दिन की प्रैक्टिस से सफलता नहीं मिलती इसके लिए रेग्युलर अभ्यास की जरूरत होती है।&nbsp; उन्होंने कहा कि वह धर्मशाला में भी प्रेक्टिस कर चुकी हैं। धर्मशाला में सिंथेटिक ट्रैक ऊंचाई पर है, ऐसे स्थान पर प्रेक्टिस के परिणाम सार्थक रहते हैं। धर्मशाला का सिंथेटिक ट्रैक इंडिया का बेहतरीन ट्रैक है, इससे पहले वह ऊटी में प्रेक्टिस करती थी। एशियन गेम्ज में जीते मैडल पर सुधा ने कहा कि यह मैडल मेरा नहीं, बल्कि पूरे इंडिया का है। मैडल कभी अकेले का नहीं होता, बल्कि इसमें सभीका सहयोग रहता है।</p>

<p>गौरतलब है कि सुधा सिंह ने एशियन गेम्स 2018 में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। यूपी सरकार ने उन्हें डिप्टी डायरेक्टर का पद ऑफर किया है, जिसका अभी पेपर वर्क जारी है। सुधा सिंह ने वर्ष 2010 मे चीन में आयोजित एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल जीता था। इसके अतिरिक्त प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं। अब सुधा का फोकस आगामी वर्ष होने वाली एशियन चैंपियनशिप और वर्ल्ड चैंपियनशिप पर है, जिसका कैंप बैंगलोर में लगना प्रस्तावित है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago