Categories: हिमाचल

आम जनता के कानूनी अधिकारों के प्रति शिमला में जागरूक रैली

<p>आम लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और राष्ट्रीय विधिक सेवाओं द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं को जानकारी देने के लिए शुक्रवार को शिमला में जागरुकता रैली निकाली गई। जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा निकाली ये रैली उच्च न्यायालय से लेकर रिज मैदान तक चली। रैली के मुख्य कार्यकारी न्यायाधीश संजय करोल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, अन्य गणमान्य लोगों एवम स्कूली बच्चों ने भाग लिया।</p>

<p>राज्य न्यायिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष यशवंत सिंह चोगल ने बताया कि भारत के संविधान में सभी नागरिकों को सभी नागरिक बराबर हैं और हर नागरिक को न्याय मिलना चाहिए। प्रत्येक नागरिक को न्याय सुनिश्चित करने के लिए नालसा ने मुफ्त कानूनी सहायता योजना आरंभ की है। खासकर एससी-एसटी वर्ग के लोगों, विकलांगों, असहायों, आपदा पीडि़तों, महिलाओं, बच्चों, समाज के अन्य कमजोर वर्ग तथा सालाना दो लाख रुपए से कम आय वाले लोगों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान किया गया है, ताकि उनके कानूनी अधिकार सुरक्षित किए जा सकें।</p>

<p>जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि मुफ्त कानूनी सहायता योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी सरल है। इसके लिए प्रत्येक न्यायिक परिसर में फ्रंट ऑफिस खोले गए हैं तथा अनुभवी वकीलों के पैनल बनाए गए हैं। पात्र लोग इन कार्यालयों में सादे कागज पर आवेदन करके मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

17 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

17 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

17 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

17 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

17 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago