<p>कांगड़ा जिला के फतेहपुर रियाली गांव के जवान की मणिपुर में मौत हो गई है। जवान की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। जवान मसरदीन (35) पुत्र गुलामदीन असम राइफल की 25 बटालियन में मणिपुर में तैनात था। बता दें कि जवान के बड़े भाई ने बताया कि असम से फोन आया और उन्हें बताया गया कि मसरदीन की मौत हो गई है।</p>
<p>उन्होंने बताया कि मसरदीन वर्ष 2005 में असम राइफल में भर्ती हुआ था। वह मणिपुर में तैनात था इनके तीन लड़के हैं। उन्होंने बताया कि रात को शव पैतृक गांव पहुंच जाएगा और कल उसे सुपुर्दे खाक कर दिया जाएगा। फतेहपुर के नायब तहसीलदार ने बताया कि रियाली गांव के मसरदीन की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। प्रशासन की तरफ से जवान के परिवार को हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी।</p>
<p> </p>
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…