Categories: हिमाचल

कांगड़ा के जवान की मणिपुर में हार्ट अटैक से मौत, शोक में डूबा परिवार

<p>कांगड़ा जिला के फतेहपुर रियाली गांव के जवान की मणिपुर में मौत हो गई है। जवान की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। जवान मसरदीन (35) पुत्र गुलामदीन असम राइफल&nbsp; की 25 बटालियन में मणिपुर&nbsp; में तैनात था। बता दें कि जवान के बड़े भाई ने बताया कि असम से फोन आया और उन्हें बताया गया कि मसरदीन की मौत हो गई है।</p>

<p>उन्होंने बताया कि मसरदीन वर्ष 2005 में असम राइफल में भर्ती हुआ था। वह मणिपुर में तैनात था इनके&nbsp; तीन लड़के हैं। उन्होंने बताया कि रात को शव पैतृक गांव पहुंच जाएगा और कल उसे सुपुर्दे खाक कर दिया जाएगा। फतेहपुर के नायब तहसीलदार ने बताया कि रियाली गांव के मसरदीन की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। प्रशासन की तरफ से जवान के परिवार को हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago