Categories: हिमाचल

हिमाचल की ‘उड़नपरी’ सीमा ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में जीता ब्रॉन्ज मेडल

<p>जिला चंबा के दूरदराज क्षेत्र की रहने वाली एथलीट सीमा ने देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। मध्यप्रदेश में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।</p>

<p>बता दें कि इससे पहले सीमा ने दिल्ली में आयोजित पहली खेलो इंडिया स्कूल गेम्स 2018 में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता था। जिला चंबा से संबंध रखने वाली धाविका सीमा ने तीन हजार मीटर की दौड़ को दस मिनट 11 सेकंड में पूरा कर कांस्य पदक हासिल किया। उत्तर प्रदेश की धाविका रेवि पाल ने पहला स्थान हासिल किया है। रेवि पाल ने यह दौड़ दस मिनट नौ सेकंड में पूरा कर गोल्ड मेडल जीता।</p>

<p>महाराष्ट्र की पूनम सोनी ने दस मिनट 11 सेकंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। सीमा ने कोयंबटूर में आयोजित जूनियर नेशनल में रजत पदक हासिल किया था। इसके आधार पर सीमा का खेलो इंडिया में चयन किया गया था। 3000 मीटर का यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा। तीन किलोमीटर की लंबी दौड़ का प्रथम तीन मेडल में मात्र दो सेकंड का अंतर रहा। हिमाचल तीसरे मेडल के साथ पदक तालिका में 28वें स्थान पर है। प्रतियोगिता में कुल 29 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेश भाग लेने पहुंचे हुए हैं।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

2 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

2 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

5 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

5 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

6 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

19 hours ago