हिमाचल

HRTC की राइड विद प्राइड के विरोध में धरने पर बैठे ऑटो चालक, नहीं चलने दी एक भी कैब

मंडी के ऑटो रिक्शा चालक हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी द्वारा लोगों की सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर चलाई जा रही इलैक्ट्रिकल मिनी कैब राइड विद प्राइड को बंद करने पर अड़ गए। यह मांग वह पिछले कई दिनों से करते आ रहे हैं। सोमवार को इन ऑटो चालकों ने हड़ताल कर दी और बस स्टैंड के बाहर धरना देकर राइड विद प्राइड की कैब को चलने ही नहीं दिया।

ऑटो चालकों ने अपने अपने ऑटो बस स्टैंड के निकासी गेट के पास पार्क करके वहां पर धरना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची मगर ऑटो चालक टस से मस नहीं हुए और धरना देते रहे और किसी भी राइड विद प्राइड गाड़ी को चलने नहीं दिया।

ऑटो चालकों का कहना है कि यह सेवा लोगों को महज दस रूपए किराए और शहर भर में दी जा रही हैं जिससे ऑटो चालकों का धंधा चौपट हो गया है। ऑटो चालकों ने लोन लेकर स्वरोजगार का धंधा अपनाया है मगर राइड विद प्राइड के कारण उनका धंधा खत्म हो गया है। ऐसे में यह सेवा बंद होनी चाहिए।

गौरतलब है कि राइड विद प्राइड सर्विस मंडी शहर के सभी प्रमुख स्थानों के लिए महज दस रूपए किराए पर उपलब्ध है। इसी का ऑटो चालकों का एतराज है। इनका यह धरना शाम को चार बजे तक जारी रहा। इस दौरान कोई भी राइड विद प्राइड वाहन को चलने नहीं दिया गया।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago