Follow Us:

मंडी कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डा. तारा सेन को मिला पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार

|

मंडी: राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में वनस्पति विज्ञान की सहायक प्रोफेसर डा. तारा देवी सेन को पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार मिला है। मंडी डॉ. तारा देवी सेन को यह पुरस्कार प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और आजीविका संवर्धन पर उनके काम के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार 21-22 की व्यक्तिगत श्रेणी में दूसरा पुरस्कार मिला। उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और से अभिनेत्री दिया मिर्जा की मौजूदगी में 25000 रुपए का नकद पुरस्कार मिला है।

उनका कार्य क्षेत्र वनस्पति विज्ञान और जैव विविधता संरक्षण है, जिसमें जंगली खाद्य पौधों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे पहले सामुदायिक जागरूकता, शिक्षा, लोगों की जैव विविधता रजीस्टर की तैयारी, जैविक संसाधनों के सतत उपयोग और संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जैविक संसाधनों के सतत उपयोग व्यक्तिगत श्रेणी में जूरी स्पेशल में शाइन इंडिया बायो डायवर्सिटी अवार्ड 2021 प्राप्त कर चुकी हैं। वह वर्तमान में वल्लभ महाविद्यालय मंडी में वनस्पति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।

उनके द्वारा पिछले 15 वर्षों से महिलाओं महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह और स्कूली बच्चों के लिए उपलब्ध जंगली पोषण और औषधीय खाद्य पौधों के सतत उपयोग केलिए हिमाचल प्रदेश के स्कूलों और दूरदराज के क्षेत्रों के दौरे के माध्यम से सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वह प्रिंट और सोशल मीडिया के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान भी सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों में गहराई से शामिल हैं, उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पांच ब्लॉकों के लोगों की जैव विविधता रजिस्टर तैयार करने के लिए कार्य किया है और वृक्षारोपण और वितरण के लिए जंगली खाद्य और औषधीय पौधों की एक छोटी नर्सरी तैयार की है।

महत्वपूर्ण जंगली खाद्य पौधों की रैसिपि को आधुनिक मोड के साथ इन पौधों के पारंपरिक व्यंजनों को पुनर्जीवित किया है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर 225 स्थानीय जंगली खाद्य पौधों पर लेख शामिल किए हैं। उन्होंने प्लांट साइंस, वाइल्ड फूड प्लांट्स और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों पर 400 से अधिक वीडियो वाले यूट्यूब चैनल की भी मेजबानी की है।