Categories: हिमाचल

आयुष्मान भारत से छूट गए लोगों को हिम केयर योजना में किया गया शामिलः विपिन परमार

<p>आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का एक साल पूरे होने पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने शिमला से जागरूकता पखवाड़े की शुरुआत की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि योजना में हिमाचल के 22 लाख लोग कवर है। जिनमें से 776452 के गोल्डन कार्ड बनवा लिए हैं। जिममें ईलाज के लिए 30,59,52,459 खर्च किया गया। सबसे ज़्यादा कार्ड 170413 मंडी जिला के बने हैं। साथ ही मंडी जिला के ही सबसे ज़्यादा 6334 लाभार्थियों ने इलाज करवाया। जिस पर 6,05,81,103 ख़र्च हुआ। जबकि सबसे कम कार्ड लौहल स्पीति में 848 बने जिससे 174 लोगों ने लाभ उठाया और 8,65,550 रुपया इस पर खर्च हुआ।</p>

<p>विपिन परमार ने बताया कि जो लोग आयुष्मान से छूट गए उनको हिम केयर योजना से जोड़ा गया। हिम केयर में 642709 लाभार्थी पंजीकृत हुए है। जिसमें 1 जनवरी से 14 सिंतबर तक 37043 लाभार्थियों ने 37.48 करोड़ रुपए निशुल्क ईलाज का लाभ उठाया। सबसे ज्यादा कार्ड 10261 कांगड़ा जिला में बने जबकि सबसे कम कार्ड स्पीति में 1 बना है।</p>

<p>परमार ने बताया कि आयुष्मान भारत के एक साथ पूरा होने पर आज से जागरूकता पखवाड़ा शुरू किया है जो अगले पंद्रह दिन तक इस योजना के बारे में लोगों को जागरूक करवाएगा। प्रदेश में योजना के अंतर्गत 199 अस्पताल पंजीकृत है जिनमें 52 अस्पताल निज़ी क्षेत्र के हैं। गुर्दों प्रत्यारोपण भी इसी में शामिल करने की योजना है।&nbsp; 30 सिंतबर को दिल्ली में पीएम की मौजूदगी में इन योजनाओं का अवलोकन भी किया जाएगा।</p>

<p>इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कोष से 150 मरीजों के इलाज पर 3.5 करोड़ ख़र्च किया। क्रोनिक बीमारी के लिए 2 हज़ार पेंशन दी जा रही है। बाद में पत्र बम पर विपिन परमार ने इसे ओछी राजनीति बताया और सभी आरोपों को मनगढ़ंत करार दिया।</p>

Samachar First

Recent Posts

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

41 mins ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

2 hours ago

ईवीएम-वीवीपैट की दूसरी रेंडमाईजेशन विस क्षेत्र स्तर पर 19 मई को: डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान उपयोग की…

4 hours ago

नारा लेखन में कविता तथा पोस्टर मेकिंग में तनुज अव्वल

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र मोहली में आयोजित  फोटोग्राफी में फारूक, नारा लेखन में कविता…

4 hours ago

नए मतदाओं का पंजीकरण कर निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करें: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला…

4 hours ago

मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

शिमला। भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर अपने समर्थकों के कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए…

4 hours ago