Categories: हिमाचल

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: चौकों-छक्कों की बरसात देखने के लिए युवा हुए क्रेजी

धौलाधार की वादियों में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को होने वाले मैच को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। चार साल बाद धर्मशाला मैदान में हो रहे मैच को लेकर युवा खासे उत्साहित हैं।

दर्शकों का इंतजार खत्म होने में कुछ ही घड़ियां बाकी हैं और धर्मशाला स्टेडियम के बाहर लोगों की लाइनें लगना शुरू हो चुकी हैं। टिकट काउंटर पर अभी भी टिकटें बिक रही हैं और लोग कतारों में खड़े होकर टिकटे ले रहे हैं।  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और भारत की टीम का मैच  शाम 7:00 बजे मैच शुरू होगा। उससे पहले लोग लगातार सुबह से ही स्टेडियम के बाहर पहुंचना शुरू हो रहे हैं।

ऐसे में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच भिड़ंत को देखने के लिए युवाओं में भारी क्रेज है। उधर, स्टेडियम रोड पर विभिन्न स्थानों में खिलाड़ियों के नाम की टी-शर्ट और झंडे बेचने वालों ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

क्रिकेट स्टेडियम पूरी तरह सील

वहीं, मैच को लेकर क्रिकेट स्टेडियम को पूरी तरह सील कर दिया गया है। स्टेडियम में जांच-पड़ताल के बाद ही एंट्री हो रही है। जिला मुख्यालय धर्मशाला सहित होटल पवेलियन तक रास्ते पुलिस छावनी में तबदील हो गए हैं।

धर्मशाला के प्रवेश द्वारों पर पुलिस का कड़ा पहरा है। हर जगह पुलिस ने नाके लगाए हैं। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में करीब 9 स्थानों पर अस्थाई तौर पर नाके लगाए गए हैं। किसी भी गाड़ी को स्टेडियम की तरफ नहीं आने दिया जा रहा है।

स्टेडियम के प्रवेश द्वारों पर अत्याधुनिक स्कैनर लगाए गए हैं। स्टेडियम में प्रवेश करने वालों की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

2 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

2 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

2 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

2 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

18 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

18 hours ago