Follow Us:

बीकॉम फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी, 81 फीसदी रहा परिणाम

पी. चंद |

हिमाचल में बीकॉम अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बुधवार शाम को बीकॉम अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 81 फीसदी रहा है। परीक्षा परिणाम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट (https://hpuniv.ac.in/) पर जाकर देख सकते हैं।

बीकॉम अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में राजकीय महाविद्यालय सुन्नी की विभा ने पहला स्थान हासिल किया है। विभा ने 9.28 परसेंटाइल हासिल किए। इसी तरह से दूसरा स्थान दिग्गल कालेज की अंकिता ठाकुर ने 9.5 परसेंटाइल के साथ हासिल किया है। तीसरे स्थान पर डीएवी कालेज कांगड़ा के आर्यन हांडा रहे हैं। उन्होंने 9.1 परसेंटाइल हासिल किए। जबकि चौथे स्थान पर डीएवी कांगड़ा की ज्योति रहीं, जिन्होंने 8.94 परसेंटाइल पाए।

इसी तरह से पांचवें स्थान पर राजकीय महाविद्यालय रे की जागृति ने 8.89, छठे स्थान पर राजकीय महाविद्यालय ऊना की तमन्ना पुरी रहीं, जिन्होंने 8.80 परसेंटाइल पाए। सातवें स्थान पर राजकीय महाविद्यालय ठियोग की शीतल रहीं। उन्होंने 8.79 परसेंटाइल प्राप्त किए। आठवें स्थान पर राजकीय महाविद्यालय सीमा की देविका राय ने 8.78 और आरुषि ने 8.78 परसेंटाइल प्राप्त किए। मेरिट में नौवें स्थान पर डीएवी कालेज कांगड़ा की शिवानी ठाकुर रहीं। उन्होंने 8.74 परसेंटाइल पाए। दसवें स्थान पर राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक के राघव ठाकुर रहे। उन्होंने 8.73 परसेंटाइल पाए।