➤ बाहरा यूनिवर्सिटी में दूसरे वर्ष आयोजित हुई अल्फा गेमिंग लीग – PRIMA 2026
➤ BGMI और Free Fire में छात्रों ने दिखाया शानदार गेमिंग कौशल
➤ Shimlawaasi और Lake of Fire टीमों ने जीते खिताब, ₹10,000 का पुरस्कार
सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित बाहरा यूनिवर्सिटी में लगातार दूसरे वर्ष अल्फा गेमिंग लीग – PRIMA 2026 का सफल आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी के अल्फा स्कूल द्वारा आयोजित इस बड़े ई-स्पोर्ट्स इवेंट में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों से बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन ने युवाओं को डिजिटल गेमिंग की दुनिया में अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान किया।
खास बात यह रही कि हिमाचल प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित करने वाली बाहरा यूनिवर्सिटी फिलहाल एकमात्र संस्थान बनकर उभरी है। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में गेमिंग संस्कृति को सकारात्मक दिशा देना और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करना है।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने लोकप्रिय ई-स्पोर्ट्स गेम BGMI और Free Fire में हिस्सा लिया। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति, टीमवर्क और गेमिंग कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों और प्रतिभागियों के बीच पूरे टूर्नामेंट के दौरान जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
फाइनल मुकाबलों में Shimlawaasi टीम ने BGMI में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि Lake of Fire टीम ने Free Fire प्रतियोगिता में जीत हासिल की। विजेता टीमों को ₹10,000 की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि अल्फा गेमिंग लीग का उद्देश्य युवाओं को ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और उन्हें एक संगठित व प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना है। इस सफल दूसरे संस्करण के साथ बाहरा यूनिवर्सिटी ने हिमाचल प्रदेश में ई-स्पोर्ट्स आयोजनों को बढ़ावा देने में अपनी अग्रणी भूमिका और मजबूत कर ली है।



