Categories: हिमाचल

भारी बारिश के चलते मणिमहेश यात्रा पर लगी रोक, प्रशासन ने जारी किए आदेश

<p>जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में भी भारी बारिश के चलते मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को रोक दिया गया है। चंबा से भरमौर तक सड़क मार्ग की स्थिति दयनीय बनी हुई है। इस मार्ग पर जगह-जगह पर हो रहे भूस्खलन को ध्यान में रखते हुए ही प्रशासन ने ये निर्णय लिया है।</p>

<p>एडीएम भरमौर पीपी सिंह ने कहा कि किसी भी तरह के खतरे से बचने के लिए ही ऐसा किया गया है। उन्होंने कहा कि हालांकि, चंबा से भरमौर तक हल्के वाहनों के माध्यम से आवाजाही बनी हुई है लेकिन हड़सर से डल झील तक भारी बारिश के कारण 13 किलोमीटर का पैदल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है।</p>

<p>इसी तरह दुनाली नाले में जलस्तर बढ़ने के कारण पुल से पार जाना फिलहाल रोक दिया गया है। नाले के एक और कई अस्थाई दुकानें भी बह गई हैं। पीपी सिंह ने कहा कि कि नदी नालों के जलस्तर नीचे आने तक व हड़सर से डल झील तक के मार्ग के हालात सामान्य होने तक मणिमहेश जाने वालों को रोका जाएगा। याद रहे कि इससे पहले 24 अगस्त से 6 सितंबर तक यात्रा निर्धारित थी।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(824).png” style=”height:800px; width:700px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

2 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

22 mins ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

46 mins ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

1 hour ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

5 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

5 hours ago