हिमाचल

ब्यास व इसकी सहायक नदियों में स्टोन क्रशर के संचालन पर रोक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने ब्यास नदी बेसिन और उसकी सहायक नदियों में स्टोन क्रशर के प्रयोग को तुरंत प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान मौजूदा परिस्थितियों और कांगड़ा जिले में चक्की नदी सहित कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में ब्यास और इसकी सहायक नदियों में पारिस्थितिकी के खतरनाक परिवर्तन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इस निर्णय के अनुसार अगले आदेश तक बारहमासी और गैर-बारहमासी दोनों नालों के सभी स्टोन क्रशर के संचालन को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत राज्य की नाजुक पारिस्थितिकी और पर्यावरण को संरक्षित करने, बस्तियों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, वैध खनन के लिए जारी को रद्द नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा कैप्टिव और अस्थायी स्टोन क्रशर इस आदेश के दायरे में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन विभाग को इस प्रकार की विनाशकारी स्थिति उत्पन्न करने वाले कारकों की पहचान करने के लिए आई.आई.टी., एन.आई.टी., अनुसंधान एवं विकास संस्थानों और विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से तुरंत उच्च स्तरीय विशेषज्ञ परामर्श लेने के निर्देश दिए गए हैं।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विभाग अवैज्ञानिक और अवैध खनन गतिविधियों के संचयी प्रभाव के मूल्यांकन के लिए एक बहु क्षेत्रीय विशेषज्ञ समिति का गठन करके एक व्यापक वैज्ञानिक अध्ययन भी करेगा। इस अध्ययन के निष्कर्ष के आधार पर दूरी से संबंधित परिसीमाएं फिर से परिभाषित की जाएंगी ताकि नदियों के समीप पर्यावरण को संरक्षित करने और राज्य में अन्य ऐसी किसी भी मानवजनित आपदा से बचने के लिए ऐसे कार्यों का विनियमन और प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।

Kritika

Recent Posts

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

13 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

14 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

14 hours ago

‘व्यापक बदलावों के लिए पत्रकारों को ज्यादा ज़िम्मेदारी से करना होगा काम’

जयपुर: द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत 15 मई, बुधवार को…

14 hours ago

CAA के तहत पहली बार मिली भारतीय नागरिकता, 14 लोगों को मिला सिटीजनशिप सर्टिफिकेट

केंद्र सरकार ने CAA लागू करने के बाद पहली बार 300 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता…

15 hours ago

जयराम ठाकुर का मुख्यमंत्री पर निशाना, पूरी नहीं होने वाली मुख्यमंत्री की व्यवस्था परिवर्तन की फिल्म

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ…

16 hours ago