Categories: हिमाचल

ब्रजेश्वरी मंदिर में श्रद्धालु अब प्लास्टिक की टोकरियों में नहीं ले जा सकेंगे प्रसाद

प्रसिद्ध शक्तिपीठ ब्रजेश्वरी देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालु अब प्लास्टिक की टोकरियों में माता का प्रसाद नहीं ले जा सकेंगे। प्रदेश में सरकार की ओर से किए गए प्लास्टिक बैन को अमलीजामा पहनाते हुए कांगड़ा मंदिर प्रशासन ने इस मुहिम को और तेज कर दिया है।

दुकानदार ज्यादातर माता ब्रजेश्वरी को चढ़ाया जाने वाला प्रसाद प्लास्टिक की छोटी बड़ी टोकरी में ही डाल कर देते हैं। मंदिर में इसे ले जाने दिया जाता है। अब प्रसाद प्लास्टिक की टोकरियों में नहीं ले जाया जा सकेगा। प्लास्टिक की इन टोकरियों के बजाय श्रद्धालु बांस से बनी टोकरियों में माता को प्रसाद भेंट करेंगे।

एसडीएम शशि पाल नेगी की अध्यक्षता में आयोजित मंदिर ट्रस्ट की बैठक में फैसला लिया गया कि इस मुहिम को अगले साल फरवरी में लागू कर दिया जाएगा।

इसके लिए मंदिर के दुकानदारों से गहन चर्चा के बाद और उनकी सहमति के अनुरूप फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि बांस की टोकरियां बनाने वालों से भी उन्होंने चर्चा की है। ये मुहिम उनकी आर्थिक प्रगति के मार्ग को भी प्रशस्त करेगी।

Samachar First

Recent Posts

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

2 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

2 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

19 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

19 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

19 hours ago