Follow Us:

बैंक कर्मियों की हड़ताल आज भी जारी, मांगो को लेकर आज भी धरने पर बैठे बैंक कर्मचारी

मनोज धीमान |

बैंक कर्मचारियों  की हड़ताल आज भी जारी है। इससे सामान्य बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो रहा है। सभी बैंको के कर्मचारियों ने सामूहिक तौर पर केंद्र सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की बैंक कर्मचारियों के वेतन संसोधन का मामला नवंबर 2017 से लंबीत है।

बैंक कर्मचारियों ने बताया कि नबंम्वर 2017 से लेकर बैंक कर्मियों की सैलरी रिवाइज नहीं हुई है। जिससे ऑल इंडिया बैंक कर्मियों की राष्ट्रीय स्तरीय 2 दिन की हड़ताल है। बैंक कर्मियों की मांग है कि 5 डे बैंकिंग, सैलरी रिवाइज, प्रमोशन और स्टाफ की कमी को परा किया जाए। इसके बाद मार्च में भी 3 दिन की स्ट्राइक है जिससे सरकार बैंक कर्मियों की मांगों को नहीं मानेगी तो अपैल माह अनिशिचित कालीन हड़ताल पर जाएगे। हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। लोगों को बैंक से संबंधित काम न होने से मायूस होकर लौटना पड़ा है।