हिमाचल

निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सरकारी बैंको के निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक के आह्वान पर पूरे देश मे आज बैंक बन्द हैं। दो दिन की इस हड़ताल के पहले दिन आज बैंक कर्मियों ने उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर धरना प्रदर्शन किया और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यूको बैंक कर्मचारी यूनियन के जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि यह प्रदर्शन केंद्र सरकार की निजीकरण के खिलाफ है। आज देश भर में 10 लाख से ज्यादा बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं। प्रधानमंत्री कहते थे कि देश नहीं बिकने दूंगा लेकिन उन्होंने सबसे पहले रेल, हवाई अड्डे और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों को बेचा है। बैंकों को निजी हाथों में देने की तैयारी है।

निजी बैंकों में जनता का पैसा सुरक्षित नहीं है यह कब दिवालिया हो जाये कहा नहीं जा सकता। 54 करोड़ जनधन खाते सरकारी बैंकों ने खोले हैं। देश की गरीब जनता तक लाभकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम सरकारी बैंक करते हैं। दो दिन की हड़ताल के बाद अगर सरकार नहीं जागती है तो उसके बाद यह हड़ताल अनिश्चितकाल हो सकती है।

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

19 mins ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

40 mins ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

2 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

2 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

17 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

17 hours ago