इंडिया

SJVN ने नेपाल में गाढ़े झंडे, अरुण परियोजना 2 साल पहले होगी पूरी

एक तरफ जहां हिमाचल प्रदेश के निगमों की आए दिन खस्ता हालत की खबरें आती हैं, वहीं प्रदेश और केंद्र सरकार के साझा उपक्रम एसजेवीएन ने कुशलता के विदेश में जा कर झंडे गाड दिये हैं। एसजेवीएन ने 11 मई, 2018 में नेपाल के जटिल पहाडों से वहन वाली अरुण नदी में 900 मेगावॉट की विद्युत परियोजना को शुरु किया था। सुखवासभा और भोजपुर जिले में स्थित अरुण तीन परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य 2025 का रखा गया था। पर कोरोना काल की प्रतिकुल स्थिति में भी हिमाचल का ये उपक्रम समय सीमा से दो साल पूर्व यानी 2023 में इस परियोजना को पूरा कर लेगा।

तिब्बत से निकलने वाली अरुण नदी पर पांच किलोमीटर तक पानी रोकने के लिए डेम बनाया जा रहा है। 11.8 km टनल पर 2700 लोग युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।

एसजेवीएन की ही पूर्ण स्वामित्व की सहायक कंपनी एसजेवीएन अरुण-3 पावर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (एसएपीडीसी) के द्वारा चलाई जा रही है। एसजेवीएन लिमिटेड को यह परियोजना भी नेपाल सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से 25 साल के लिये निर्माण स्वामित्व परिचालन और हस्तांतरण (बीओओटी) आधार पर आवंटित की गई है। इस समय सीमा में निर्माण के 5 साल शामिल नहीं है। इस परियोजना से नेपाल को कॉफी लाभ होने की उम्मीद क्योंकि 900 मे से 694 मेगावॉट बिजली भारत में बेची जाएगी।

आपको बता दे कि अरुण 3 परियोजना की आधारशिला भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री  केपी शर्मा ओली द्वारा संयुक्त रूप से काठमांडू में 11 मई, 2018 को रखी गई थी। लगभग 7,000 करोड़ रुपये की अरुण 3 एचईपी नेपाल में सबसे बड़ी परियोजना है और नेपाल में भारत द्वारा सबसे बड़ा निवेश भी है। इस परियोजना के चालू होने से दोनों पड़ोसियों के बीच मित्रता को बढ़ावा देने में काफी मदद मिलेगी और नेपाल के विकास को तेज करने और आर्थिक पुनरुद्धार में भी मदद मिलेगी। सामरिक दृष्टि से भी ये महत्त्वपूर्ण है क्योंकि नेपाल में चीन अपनी ताकत बढ़ाने में लगा है। ये परियोजना नेपाल के लिए भारत की तरफ से एक सौगात होगा।

Samachar First

Recent Posts

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

  800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान…

10 mins ago

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

2 hours ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

2 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

3 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

4 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

18 hours ago