हिमाचल

इस बार 5 फरवरी को है बसंत पंचमी, ये है पूजन का शुभ मुहूर्त और करें ये उपाय..

इस साल बसंत पंचमी का पर्व 05 फरवरी के दिन शनिवार को है। इस दिन वाणी, ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। आज के दिन स्कूलों में खासकर सरस्वती पूजा का आयोजन होता है। जिन लोगों को शिक्षा, कला या संगीत के क्षेत्र में सफलता नहीं मिल रही है, उन लोगों को वसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा करनी चाहिए।

सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त पांच फरवरी को सुबह 6 बजकर 43 मिनट से 6 फरवरी सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि सरस्वती पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 5 फरवरी को सुबह 6 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक सबसे उत्तम है। इस दिन मां सरस्वती की आराधना करने से अपार बुद्धि और अच्छी विद्या प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि इस वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार क्या काम करना चाहिए।

  • मेष: बसंत पंचमी के अवसर पर मेष राशि के जातकों को शिक्षा में सफलता के लिए सरस्वती कवच पाठ करना चाहिए। आप पर मां शारदा की कृपा होगी।
  • वृष: आप य​​दि अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो सरस्वती पूजा के दिन मां शारदा को सफेद चंदन और सफेद पुष्प चढ़ाएं।
  • मिथुन: मां सरस्वती ज्ञान की देवी हैं। बसंत पंचमी के दिन इस राशि के जातकों को उनकी विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान मां सरस्वती के चरणों में हरे रंग की कलम चढ़ाएं। फिर उसका प्रयोग करें।
  • कर्क: कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इस राशि के जातकों को चंद्रमा से जुड़ा खाद्य पदार्थ खीर का भोग मां सरस्वती को लगाना चाहिए। कला के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
  • सिंह: इस राशि के जातकों का स्वामी ग्रह सूर्य है। आप लोगों को सरस्वती पूजा के दिन मां शारदा की विधिवत पूजा करनी चाहिए और गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए, शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
  • कन्या: बसंत पंचमी के दिन कन्या राशि के जातकों को सरस्वती पूजा के बाद पुस्तकें, कलम, पेंसिल आदि का दान करना चाहिए।
  • तुला: इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा के बाद सफेद वस्त्र का दान करें। सफेद वस्त्र मां सरस्वती धारण करती हैं और शुक्र को भी सफेद वस्त्र प्रिय है। आपकी समस्याओं का समाधान होगा।
  • वृश्चिक: सरस्वती पूजा के दिन इस राशि के जातकों को मां शारदा के चरणों में कलम चढ़ाना चाहिए, जो लाल रंग का हो। मां सरस्वती की कृपा से आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
  • धनु: इस राशि का स्वामी ग्रह देव गुरु बृहस्पति हैं। बसंत पंचमी के दिन आपको मां सरस्वती को बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। मां सरस्वती आपकी मनोकामनाएं पूरी करेंगी।
  • मकर: मकर राशि वालों को बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा करने के बाद चावल का दान किसी जरूरतमंद को करना चाहिए। मां शारदा की कृपा से शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
  • कुंभ: इस राशि के जातकों को सरस्वती पूजा के दिन मां शारदा को प्रणाम करके विद्या से जुड़ी वस्तुओं का दान करना चाहिए।
  • मीन: मीन राशि के स्वामी ग्रह भी देव गुरु बृहस्पति हैं। आप सरस्वती पूजा के दिन पीले रंग की मिठाई का भोग लगा सकते हैं या पीले वस्त्र का दान कर सकते हैं।

नोट: मीडिया रिपोर्ट पर आधारित

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

4 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

4 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

5 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

10 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

11 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago