<p>सोलन में ग्रीन बीबीएन क्लीन बीबीएन मुहिम के तहत (बीबीएनडीए) बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण ने सड़कों के किनारे लगे अवैध कब्जे हटाए। मुहिम के तहत सड़कों के किनारे अवैध रेहड़ियों और अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया।</p>
<p>बीबीएनडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केसी चमन ने बताया कि क्षेत्र को साफ और सुंदर बनाने के लिए अभियान को शुरू किया गया है। अभियान बीबीएनडीए और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। सोमवार को अभियान के तहत सड़क के किनारे से तीन दर्जन से अधिक रेहड़ियों और अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया।<br />
<br />
केसी चमन ने बताया कि विभाग की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जाधारियों को पहले नोटिस जारी किया गया था पर जब अवैध कब्जा नहीं हटाया तो मजबूरन जेसीबी चलानी पड़ी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने, ट्रैफिक समस्या और क्षेत्र की सुंदरता बनाए रखने के लिए अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।</p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…