Categories: हिमाचल

बरसात के मौसम में स्क्रब टायफस से सावधान रहें लोग: DC

<p>डीसी शिमला अमित कश्यप ने बरसात के मौसम में लोगों को स्क्रब टायफस से सचेत रहने का आह्वान किया है। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इस रोग के लक्षण और उपचार बारे लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये। अमित कश्यप ने कहा कि यह रोग एक जीवाणु विशेष रिगटेशिया से संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलता है, जो खेतों, झाड़ियों और घास में रहने वाले चूहों से पनपता है। यह जीवाणु चमड़ी के माध्यम से शरीर में फैलता है, जो स्क्रब टायफस बुखार को पैदा करता है।</p>

<p>इस बीमारी से ग्रस्त रोगी को तेज बुखार कंपकंपी के साथ 104 से 105 डिग्री तक आ सकता है। जिससे शरीर में अकड़न, एंठन तथा शरीर टूटा हुआ लगता है। इस रोग के अधिक संक्रमण से रोगी की गर्दन, बाजूओं के नीचे, कूल्हों के उपर गिठलियां भी हो सकती हैं। इस बीमारी की रोकथाम के लिए खेतों और झाड़ियों में काम करते समय व्यक्ति को अपनी टांगे, पांव व बाजू ढककर रखने चाहिए। घरों के आसपास खरपतवार को उगने न दें तथा घर के भीतर और आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें।</p>

<p>उन्होंने बताया कि स्क्रब टायफस संक्रामक रोग नहीं है। इस मौसम में यदि किसी व्यक्ति को बुखार आए तो उसे तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक से उपचार के लिए परामर्श लेना चाहिए। शिमला जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्क्रब टायफस की जांच व उपचार निशुल्क की जाती है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4062).jpeg” style=”height:339px; width:641px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम ‘केएल बिके’: मुख्यमंत्री

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके': मुख्यमंत्री भाजपा को जनता की अदालत…

1 hour ago

21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से मिलेंगे पोस्टल बैलेट: DC

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जाएंगे ताकि…

1 hour ago

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें: CM

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना…

1 hour ago

राज्यपाल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भारतीय कला परिषद् द्वारा शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में…

1 hour ago

लोकसभा, विस उपचुनाव की ईवीएम और वीवीपैट की हुई दूसरी रेंडजमाईजेशन

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र तथा धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी…

2 hours ago

48919 आवेदनों में से अब तक 37362 प्रपत्र स्वीकृत: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां जानकारी दी कि 85 वर्ष से अधिक…

2 hours ago