हिमाचल

बजट से पहले CM ने बुलाई कैबिनेट बैठक, पुरानी पेंशन बहाली पर हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 3 मार्च को कैबिनेट बैठक होने जा रही है। बैठक दोपहर 12 बजे हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में होगी। बैठक में सरकार कई बड़े फैसले ले सकती है। मुख्यमंत्री 4 मार्च को अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करने जा रहे हैं। बजट पेश होने से एक दिन पहले होने जा रही कैबिनेट की बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनावी साल के चलते कर्मचारियों को खुश करने के लिए सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करने पर फैसला ले सकती है।

बता दें कि प्रदेश का कर्मचारी वर्ग लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहा है। वहीं, कुछ दिन पहले राजस्थान की कांग्रेस समर्थित सरकार ने भी पुरानी पेंशन स्कीम को लागू कर दिया है। ऐसे में हिमाचल के कर्मचारी भी सरकार से आस लगाए बैठे हैं कि सरकार इस बजट सत्र में पुरानी पेंशन को बहाल कर उन्हें बड़ी सौगात दे सकती है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: 30 रूपए में बिकेगा Used Cooking Oil, बनेगा बॉयो डीजल, जानें सरकार की नई योजना सरकार की नई योजना शुरू

  मुख्‍य बिंदु  बायोडीजल उत्पादन: सुशील वैष्णव के नेतृत्व वाली फर्म द्वारा सोलन में तेल…

41 mins ago

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

2 hours ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

2 hours ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

19 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

20 hours ago