<p>"बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" अभियान के तहत जागरूकता लाने एवं अन्य गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन के प्रदेश के तीन जिलों को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। मंडी के उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप और सिरमौर के उपायुक्त आरके प्रूथी ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों यह राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार प्राप्त किया है।</p>
<p>बता दें कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में जिला मंडी को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए एक साल के भीतर दूसरी दफा राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। इससे पहले इसी साल 24 जनवरी 2019 को जिलाधीश ऋग्वेद ठाकुर ने तत्कालीन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से दिल्ली में यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया था।</p>
<p>गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 7 अक्तूबर 2018 को मंडी जिला में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ किया था। यह अपने आप में एक शानदार उपलब्धि है कि एक साल के भीतर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए मंडी जिला को दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(4597).jpeg” style=”height:679px; width:540px” /></p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…