हिमाचल

रेल मंत्री से मिले भारद्वाज, विक्ट्री टनल के भाग पर सुधार कार्य को मंजूरी देने का आग्रह किया

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत शिमला मुख्य शहर में यातायात के सुचारू संचालन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा तैयार की गई योजना से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी पहलुओं का अध्ययन करने के पश्चात रेलवे स्टेशन से विक्ट्री टनल तक कार्ट रोड को बेहतर बनाने की कार्य योजना तैयार की है, क्योंकि इस सड़क से मुख्य शहर तक पहुंचा जाता है।

उन्होंने कहा कि जुब्बडहट्टी हवाई अड्डा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), आरट्रैक मुख्यालय, केन्द्र सरकार के विभिन्न कार्यालय, हिमाचल प्रदेश सचिवालय, विधानसभा, विभिन्न निदेशालय, शैक्षणिक संस्थान और होटल सहित ब्रिटिश काल के दौरान निर्मित कई विरासत इमारतें शहर में स्थित हैं। उन्होंने कहा कि शहर में नियमित ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है, जिसके फलस्वरूप रेलवे स्टेशन के निर्गम स्थान से विक्ट्री टनल के मध्य यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में भी दो छोटे वाहन इस मार्ग से आसानी से नहीं गुजर सकते।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि रेलवे स्टेशन से विक्टरी टनल के भाग पर सुधार कार्य नहीं किया गया है, इसके लिए रेलवे मंत्रालय के अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। उन्होंने इसकी शीघ्र स्वीकृति का अनुरोध किया और कहा कि यदि मंत्रालय स्वयं इस भाग का सुधार कार्य करना चाहता है तो प्रदेश सरकार को इस पर कोई आपत्ति नहीं है। प्रदेश सरकार इस कार्य में उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने विधानसभा के सामने 230 मीटर फ्लाई ओवर के बारे में भी चर्चा की। केन्द्रीय मंत्री ने उनकी सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और मंत्रालय द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

6 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

6 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

6 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

7 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

10 hours ago