Follow Us:

बिलासपुर के आदर्श बने लेफ्टिनेंट, सेना में रहकर करेंगे देश की सेवा

सुनील ठाकुर |

जिला बिलासपुर के स्वारघाट उपमंडल के गांव टोबा के निवासी आदर्श कुमार मोदगिल का इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट के लिए चयन हुआ है। हालांकि उसकी पढ़ाई एक सरकारी स्कूल से हुई, सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोला वाला टोबा में उसने अपनी दसवीं पास की और उसके बाद  राजकीय पोलटेक्नीकल सुंदरनगर से डिप्लोमा प्राप्त किया। उसके बाद 1 वर्ष नौकरी की और फिर बी-टेक की डिग्री प्राप्त की और साथ में नौकरी की। इसके बाद आदर्श मोदगिल ने एमबीए की डिग्री प्राप्त की। हालांकि उसका उद्देश्य देश के लिए सेवाएं देना था वह भी सेना में जाकर।

आदर्श कुमार ने बताया कि उसकी माता उमाबती, पिता का नाम स्वर्गीय पवन कुमार हैं। उसके पिता छोटी उम्र में स्वर्ग सिधार गए लेकिन उसके बाद उसका पालन-पोषण उसके दादा राम कृष्ण मोदगिल ने किया। 9 वर्ष की उम्र से ही उसने अपना आदर्श कैप्टन विक्रम बत्रा को बना कर रखा था और देश के लिए कुछ कर गुजरने की तमन्ना थी तो आदर्श मोदगिल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके अलावा उसने बताया कि उसके भाई नवीन मोदगिल का और बहन  स्वाति का भी काफी सहयोग उसे  मिला है और उसका उद्देश्य था कि देश के लिए सेवा की जाए। आज वह देश की सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित हुआ है।