Categories: हिमाचल

बिलासपुर : बनेर-जकातखाना रूट पर बस सेवा शुरू, हजारों लोगों को होगा लाभ

बिलासपुर के उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत बनेर-जकातखाना सम्पर्क सड़क मार्ग पर आज से रोजाना दो बसें जाना शुरू हो गई हैं। उक्त सड़क पर बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों तनबौल और टाली जकातखाना की हज़ारों की आबादी को लाभ मिलेगा। नयनादेवी के पूर्व विधायक एवं प्रदेश बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बनेर-जकातखाना के लिये निजी मिन्हास बस को हरी झंडी देकर रवाना किया है। इस मौके पर रणधीर शर्मा के साथ प्रदेश किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी रोशन लाल ठाकुर भी मौजूद रहे हैं।

इसके बाद रणधीर शर्मा ने शिव मंदिर स्योता के प्रांगण में तनबौल पंचायत की जनता और बीजेपी के कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज से बनेर-जकातखाना सम्पर्क सड़क पर दो बसें रोजाना चलेंगी। जिससे क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों की ग्रामीण जनता को आने जाने की सुविधा मिलेगी। मिन्हास बस सर्विस रोजाना सुबह सवा आठ बजे ज्योरीपतन से स्वारघाट के लिये वाया बनेर होकर चलेगी। दोपहर साढ़े बारह बजे फिर से यही बस स्वारघाट से चलकर बनेर से ज्योरीपतन तक जायेगी।

इसके साथ ही एचआरटीसी की शिमला-जामली रूट की बस सेवा आज शाम से बनेर होते हुए ज्योरीपतन तक जाया करेगी। ज्योरीपतन स्थान में रात्रि ठहराव के बाद उक्त एचआरटीसी की बस सेवा सुबह ज्योरीपतन से शिमला के लिये वाया बनेर होकर चलेगी। जिससे टाली-जकातखाना की समस्त जनता को अब राजधानी शिमला जाने के लिये सीधी बस सेवा का रोजाना लाभ मिलेगा।

Samachar First

Recent Posts

10 मई से शिमला में 11वीं माउंटेन साइकिलिंग रेस, जर्सी लांचिंग पर पहुंचीं गुल पनाग

हस्तपा 10 से 12 मई तक शिमला में 11वीं एमटीबी साइकिल रेस का अयोजन कर…

33 mins ago

केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर सेना और युवाओं का अपमान किया: शर्मा

नगरोटा बगवां पहुंचे कांगड़ा-चंबा से लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा ने कहा भारत बहुभाषी ,बहु धर्मी…

38 mins ago

लोकसभा चुनाव-2024 में अधिसूचना तक 2019 से अधिक जब्तियां

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा…

3 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता संदेश वाली साइक्लिंग जर्सी की जारी

साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल मुख्य…

3 hours ago

केलांग में जिला स्तरीय रेड क्रॉस दिवस आयोजित

लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में पुराने विश्राम गृह के कैंपस में जिला स्तरीय रेड…

3 hours ago

राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

राजभवन में आज विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी और हिमाचल प्रदेश…

3 hours ago