Categories: हिमाचल

बिलासपुर: त्योहारी सीजन खत्म, यात्रियों की सुविधा के लिए HRTC प्रबंधन ने चलाई 45 स्पेशल बसें

<p>त्योहारी सीजन की छुट्टियां मनाकर लोग घरों से काम पर लौटना शुरू हो जाते हैं। इसके चलते हिमाचल से बाहरी राज्यों को जाने वाली बसों में भीड़ देखने को मिलती है और लोगों को वापस काम पर जाने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस बार एचआरटीसी प्रबंधन बिलासपुर ने यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। बाहरी राज्यों में काम और पढ़ाई करने वाले लोगों को वापस काम पर लौटने के लिए परेशानी न हो इसके लिए एचआरटीसी प्रबंधन बिलासपुर ने स्पेशल बस सेवा शुरू की है।</p>

<p>इस बारे में जानकारी देते हुए एचआरटीसी बिलासपुर के अड्डा प्रभारी मनोज नड्डा बताया ने बताया कि इस त्यौहारों के सीजन में बिलासपुर डीपू की लगभग 45 बसें यात्रियों की सुविधा हेतु शुरू की गई हैं। इनमें से कुछ बसें घुमारवीं और लदरौर से भी चंडीगढ़ के लिए भेजी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बिलासपुर डिपो की तरफ से विशेष व्यवस्था की गई है। एचआरटीसी अड्डा मनोज कुमार नड्डा प्रभारी का कहना है कि अगर और भी बसों की जरूरत पड़ती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

3 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

3 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

19 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

19 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

20 hours ago