हिमाचल

बिलासपुर: AIIMS में अगले महीने से शुरू होंगी OPD, जून 2022 तक पूरा होगा प्रथम चरण का काम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज बिलासपुर जिला के कोठीपुरा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार एम्स के निर्माण से संबंधित सभी मुद्दों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को संस्थान के लिए विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था करने और निर्धारित समय अवधि में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए एम्स में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने एम्स के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि प्रदेश के लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए एम्स के अधिकारियों को जिला प्रशासन के समन्वय से कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर एम्स के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि एम्स के प्रथम चरण का निर्माण कार्य 30 जून, 2022 तक पूर्ण हो जाएगा और एमबीबीएस का दूसरा बैच इस वर्ष के अन्त अथवा आगामी वर्ष के जनवरी माह तक आरम्भ कर दिया जाएगा ।

अधिकारियों ने बताया कि यहां ओपीडी सेवाएं अगले महीने तक शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। संस्थान में मई, 2021 से टेलीमेडिसन सेवाएं आरम्भ कर दी गई हैं। एम्स द्वारा जून, 2021 से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भी ओपीडी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं जिसके माध्यम से अब तक लगभग 8 हजार लोगों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं।

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

9 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

10 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

11 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

14 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

14 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

14 hours ago