Follow Us:

ट्रैफिक नियमों पर बिलासपुर पुलिस सख्त, पांच महीनों में वसूला 1 करोड़ से ज्यादा जुर्माना

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

बिलासपुर पुलिस ने ट्रेफिक नियमों का उलंघन करने बालों पर सिकंजा कस दिया है। पुलिस ने महज पांच महीनों में 26699 चालान किए हैं। जिसके तहत एक करोड़ रूपये के लगभग जुर्माना राशि वसूल की गई है। डीएसपी संजय शर्मा ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस ने 1 करोड़ 13 लाख 3 हज़ार 650 रुपये के रूप में जुर्माना वसूला गया है। बिलासपुर पुलिस ने ड्रिंकिंग में 1364 मामले दर्ज़ किए गए हैं। तेज़ रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ 1089 चालान दर्ज़ किये गए हैं जिनमें 431 मामले रद्द करने के लिए भेजे गए हैं।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने यातायात नियमों की उलंघनकर्ता के खिलाफ यह अभियान चलाया है जिसमें बिलासपुर ज़िला में बहुत चालान किए गए हैं और यह अभियान आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा।