हिमाचल प्रदेश का 22 साल के जवान श्रीनगर में बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया है। करनैल सिंह पुत्र शेर सिंह नयना देवी की रोड़जामन पंचायत के चंगर तरसूह गांव का रहने वाला था। श्रीनगर के बॉर्डर पर अपनी ड्यूटी निभाते हुए देर रात शहीद हो गया।

जानकारी के अनुसार घटनास्‍थल पर बर्फ का बड़ा हिस्‍सा खिसक गया। करनैल सिंह हिमस्‍खलन की चपेट में आ गए। महज 22 साल की उम्र में करनैल सिंह देश के लिए शहीद हो गए। उन्‍होंने दो साल पहले ही सेना की वर्दी पहनी थी। बुधवार देर शाम परिवार को टेलीफोन कॉल के माध्यम से बेटे की शहादत की सूचना मिली। शहादत की खबर सुनते ही पंचायत समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर उठ गई।

शहीद की अभी शादी भी नहीं हुई थी, घर में माता पिता का इकलौता बेटा था। दो बहनें हैं। माता पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे किसी से भी बात करने की हालत में भी नहीं है। जब से पता चला है किसी ने पानी का घूंट तक नहीं पीया है। शहीद की पार्थिव देह वीरवार को या शुक्रवार सुबह घर पहुंचाई जाएगी। डीएसपी नयना देवी संजय शर्मा ने बताया कि मोबाइल फोन के माध्यम से जानकारी मिली थी कि रोडजामन पंचायत के चंगर तरसूह गांव का करनैल सिंह शहीद हो गए हैं। इसके अलावा अभी कोई सूचना प्राप्‍त नहीं हुई है।

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…