Follow Us:

बिलासपुरः प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने किए नैना देवी के दर्शन

सुरेन्द्र जंवाल, बिलासपुर |

हिमाचल प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने जहां पर अपने समर्थकों सहित आज माता नैना देवी के दर्शन किए वहीं पर उन्होंने दर्शन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार विकास  कार्य करवाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर खूब निशाने साधे उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जहां पर पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में विकास की बुलंदियों को छू रहा था वहीं पर हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ होते ही विकास कार्य को मानो ग्रहण लग गया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ क्षेत्र का विकास भी रुक गया है। बाबा हरदीप ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नालागढ़  के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू की थी। लेकिन आज वे सभी योजनाएं ठंडे बस्ते में चली गई है कि हिमाचल प्रदेश सरकार इस ओधोगिक  क्षेत्र के बारे में कोई भी ध्यान नहीं दे रही है। बाबा हरदीप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार पूरी तरह से नालागढ़ क्षेत्र में लोगों की समस्याएं हल करने में विफल नजर आ रही है 2 साल का कार्यकाल हो चुका है लेकिन पिछले सरकार के द्वारा किए गए कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो पाए बाबा हरदीप सिंह को  मंदिर न्यास की तरफ से  मंदिर अधिकारी हुसन चंद ने माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया