Categories: हिमाचल

बिसालपुर: छत्तीसगढ़ में शहीद ITBP के जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

<p>घुमारवीं के आईटीबीपी जवान महेंद्र सिंह का उनके पैतृक गांव संदियार में शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान के दोनों बेटों ने उन्हें मुखाग्नि दी। सुबह करीब सात बजे उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचाया गया। शव के गांव में पहुंचते ही पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया।&nbsp; घुमारवीं के विधायक राजेन्द्र गर्ग, पूर्व विधायक राजेश धर्माणी, डीसी राजेश्वर गोयल, एसपी साक्षी वर्मा, डीएसपी राजेन्द्र जसवाल और अन्य अधिकारियों सहित हजारों की संख्या में लोगों ने जवान को अंतिम विदाई दी।</p>

<p>बता दें&nbsp; कि बुधवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आईटीबीपी में तैनात बिलासपुर के जवान महेंद्र सिंह की उसके साथी ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह 12 साल पहले आईटीबीपी में भर्ती हुआ था। उसके परिवार में पत्नी दो बच्चों के अलावा बुजुर्ग माता-पिता भी हैं। महेंद्र सिंह का विवाह 9 साल पहले हुआ था। बुधवार को आईटीबीपी में तैनात एक जवान ने अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिससे 6 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो जवान घायल हुए हैं। इन जवानों में महेंद्र सिंह भी शामिल था।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

24 mins ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

2 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

3 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

3 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

4 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

4 hours ago