हिमाचल

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है.. एक तरफ भाजपा कांग्रेस सरकार पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगा रही है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भाजपा पर महिलाओं से जुड़ी गारंटी रोकने के आरोप लगा रही है.. महिलाओं को 1500 रुपए वाली कांग्रेस की गारंटी पर सियासी घमासान मच गय़ा है.. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को जहां एक ओर कांग्रेस इस मुद्दे पर घेर रही है..तो वहीं दूसरी ओर जयराम ठाकुर भी बार बार महिलाओं के 1500 रुपए वाले मुद्दे को तूल देते दिख रहे हैं.. इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने मोर्चा संभाला और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेताओं की तस्वीर दिखाई, जिसमें भाजपा नेता चुनाव आयोग को अपनी शिकायत देते दिख रहे हैं.. इस तस्वीर के जरिए जगत सिंह नेगी ने जयराम ठाकुर समेत भाजपा को घेरने की कोशिश की.

उधर, जयराम ठाकुर ने भी कांग्रेस सरकार पर महिलाओं को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं.. जयराम ठाकुर ने कहा, कि कांग्रेस झूठी गारंटी के बल पर सत्ता में काबिज हुई है, और अब लोकसभा चुनाव में भी झूठ का प्रचार किया जा रहा है.

इतना ही नहीं, शिमला से कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी ने भी भाजपा पर महिलाओं के 1500 रुपए रोकने के आरोप लगाए हैं.. विनोद सुल्तानपुरी अपने प्रचार प्रसार के दौरान साफ बोलते दिखे, कि भाजपा ने कांग्रेस सरकार की योजना को रुकवाने के लिए चुनाव आयोग तक का रुख कर दिया.

जिस तरह से लोकसभा चुनाव की लड़ाई महिलाओं के सम्मान पर आती दिख रही है.. ऐसे में माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा के उपचुनाव में महिलाओं को रोल काफी अहम होने वाला है.. क्यों कि जहां एक ओर हिमाचल की सुक्खू सरकार लगातार महिलाओं को 1500 रुपए देने का दावा कर रही है..और भाजपा पर इस योजना को रुकवाने के आरोप लगा रही है.. तो वहीं दूसरी ओर भाजपा खुद को महिलाओं का हितैषी साबित करने में जुटी है..और कांग्रेस पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगा रही है.. फिलहाल, अब देखने वाली बात ये होगी कि इन चुनावों में महिला वोटर्स किस पार्टी की गारंटी पर भरोसा करती हैं.

Kritika

Recent Posts

हरियाणा प्रकरण के बहाने हिमाचल भाजपा पर रोहित ठाकुर का तंज

देश में सातवें और आखिरी चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है. इसी…

37 seconds ago

पहाड़ों में मिलेगी गर्मी से राहत, छह दिन बरसेंगे बादल

आने वाले छह दिन तपती गर्मी से राहत मिलती रहेगी। वीरवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय…

3 hours ago

मंडी से वि‍क्रमादित्‍य और कांगड़ा से आनंद शर्मा आज भरेंगे नामांकन

मंडी से वि‍क्रमादित्‍य और कांगड़ा से आनंद शर्मा आज भरेंगे नामांकन सेरी मंच पर शक्ति…

3 hours ago

12 मई तक सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचाएं 12-डी फार्म: DC

12 मई तक सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचाएं 12-डी फार्म: डीसी आवश्यक सेवाओं में…

3 hours ago

सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये दे रही सरकार: CM

सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये दे रही सरकार: सीएम पिछड़े…

3 hours ago

लाहौल-स्पीति में दूसरे दिन चार तो धर्मशाला में एक नामांकन हुआ दाखिल

लोकसभा के लिए दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं भरा धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए…

3 hours ago